अलअहद के अनुसार, यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य मोहम्मद अलबुख़ैती ने कहा है कि सऊदी अरब ने अब तक यमन की राजनैतिक परिषद के प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है।
वॉल स्ट्रीट जरनल ने शुक्रवार को दावा किया कि यमन की राष्ट्रीय एकता सरकार की पहल पर सऊदी अरब ने यमन के 4 इलाक़ों में संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है।
मोहम्मद अलबुख़ैती ने कहा कि यमन की पहल में सऊदी गठबंधन के सभी देश और यमन पर यूएई का हमला रुकना भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि अमरीका पर मध्यस्थ के रूप में भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि जंग अमरीका के हित में है जिसे वह क्षेत्र में अपने हथियार बेचने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
पिछले शुक्रवार को यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख महदी अलमुशात ने सशर्त संघर्ष विराम का एलान करते हुए सऊदी गठबंधन को जंग रोकने की दावत दी थी और कहा था कि सऊदी अरब को इस अवसर से लाभ उठाना चाहिए।
सऊदी गठबधंन पिछले हफ़्ते से अब तक 300 से ज़्यादा यमन पर हवाई हमले कर चुका है।